गतोरा धान खरीदी केंद्र में शुभारंभ की तैयारी, जनप्रतिनिधियों और समिति पदाधिकारियों की रहेगी मौजूदगी

0
1795509642_wp-17842116581516546192902884411978.png


किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह, सुचारू खरीदी और बेहतर व्यवस्था की उम्मीद

गतोरा। धान खरीदी सीजन को लेकर गतोरा धान खरीदी केंद्र में शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सहकारी समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति रहेगी। धान खरीदी केंद्र में नए सीजन की शुरुआत को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती मीना वर्माकार, उपसरपंच श्रीमती गीता कुशवाहा, सरपंच प्रतिनिधि हरदीप सूर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामलाल पटेल, भाजपा इकाई अध्यक्ष योगेश निर्मलकर, संस्था प्रबंधक चिरंजीव सोनवानी, कंप्यूटर ऑपरेटर सह लिपिक संदीप बसंतवंशी, हमाल रामनारायण राठौर एवं चौकीदार फागुराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और किसानों की मौजूदगी प्रस्तावित है।

किसानों को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद

धान खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशेष रूप से तौल, टोकन, बारदाना और धान के व्यवस्थित रखरखाव पर ध्यान देना जरूरी है।

किसानों को उम्मीद है कि इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित होगी और उन्हें अपनी मेहनत की उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed