गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं

0
1795493634_wp-17842116581516546192902884411978.png


मुंगेली। महान समाज सुधारक, संत, कवि एवं विचारक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की जिलाध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने जिलेवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी महान शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करती हैं। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को समान मानने की प्रेरणा दी।

उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचारों में सत्य, ईमानदारी, परोपकार और मानव सेवा का विशेष महत्व है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत बनाया जा सकता है।

उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं तथा जरूरतमंदों की सेवा और समाज में भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed