जरहागांव में ब्लॉक स्तरीय कराटे चयन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन, राम डिंडोरे (गुरुजी) ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
खेल से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस का होता है विकास : राम डिंडोरे (गुरुजी)
मुंगेली। जरहागांव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कराटे चयन टूर्नामेंट 2026 में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के राम डिंडोरे (गुरुजी) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन समिति के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर राम डिंडोरे (गुरुजी) ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और अच्छे संस्कारों का विकास भी होता है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच मिलना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य आयोजक एवं मुंगेली जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष बहोरन वर्मा, शिक्षक संजय राजपूत, पूर्व सरपंच अरुण खरे, भाजपा युवा नेता रवि गिरी, पंथरिया थाना के उपनिरीक्षक तेजकुमार मरकाम एवं सह उपनिरीक्षक लखीराम नेताम सहित समर शास्त्री, दिनेश वर्मा, चंद्रदेव टंडन, अभिषेक पाटले, महेश्वरी वर्मा, बीना कंवर, रेणुका कंवर, पियूष साहू, खिलेश्वर राजपूत, तुकेश कुमार, संतोष बंजारे, श्वेता ठाकुर, लक्ष्मी पात्रे, सौम्या, सत्यवती एवं प्रियंका सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
राम डिंडोरे (गुरुजी) ने कहा कि खेलेंगे बच्चे, बढ़ेगा आत्मविश्वास और खेल के माध्यम से ही स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारवान समाज का निर्माण होगा।
