ठकुरीकापा में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती

0
IMG_20261119_094536_356-1.jpg


भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, हवन-पूजन एवं सामाजिक भंडारे का आयोजन; समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

मुंगेली। मुंगेली जिले के चकरभट्ठा राज अंतर्गत ग्राम ठकुरीकापा में कलचुरी कलार समाज के आराध्य एवं ईष्टदेव भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डड़सेना कलार समाज की ग्राम ठकुरीकापा इकाई द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकालकर किया गया। पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक उत्साह के साथ निकली कलश यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा के समापन के बाद पंडित मुकेश पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में अशोक जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी देवांतीन जायसवाल शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात प्रसाद वितरण एवं सामाजिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिकजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति : गजेन्द्र जायसवाल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डड़सेना कलार समाज जिला मुंगेली के अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की उन्नति और प्रगति के लिए सभी सामाजिकजनों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना होगा। समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों में निहित है।

उन्होंने भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जीवन, शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा संगठन : भारती डड़सेना

महिला जिला अध्यक्ष कुमारी भारती डड़सेना ने अपने संबोधन में समाज के विकास और संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। समाज की महिलाएं एकजुट होकर सामाजिक गतिविधियों में आगे आएं और संगठन के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। महिला एवं पुरुषों के सामूहिक प्रयासों से ही समाज को विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, संगठनात्मक मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार रखे। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को समाज के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया।

समाज के पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता डड़सेना कलार समाज ठकुरीकापा इकाई के अध्यक्ष भागबली जायसवाल ने की। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष कुमारी भारती डड़सेना, जिला सलाहकार नागेश्वर बंटी जायसवाल, जिला संरक्षक अजय जायसवाल, परिक्षेत्रीय युवा अध्यक्ष इंकू जायसवाल, परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप जायसवाल एवं सचिव गणेश जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिलहरण जायसवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन बंटी नागेश्वर जायसवाल ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम इकाई के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में रामकिशुन, जगदीश, माखनलाल, लखन, दिलेश्वर, तिलक राम, बृजभूषण, मोहन डीलर, दूजेराम, मनहरण, परमेश्वर, शत्रुघन, मनोहर, मोहन टेलर, ढोलाराम, बिहारी, नक्छेद, शिवकुमार, चिंताराम, लालाराम, मनीराम, प्रेमलाल, प्यारेलाल, उमेश, संतोष, लव कुमार, अशोक, रमन, चंद्रकुमार, कार्तिक, कुटेश्वर, खुमेश, जितेंद्र, चेतन, रामावतार, सहदेव, ललित, मदन, सुखदेव, गजानंद, चंद्रमणि, थकीराम, मनोज, शुभम, ओंकार, रितेश, टिकेश्वर, गिरीश, प्रमोद, पिंटू, यश कुमार एवं देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

सेमरचुवा ग्राम इकाई ने भी निभाई सहभागिता

आयोजन में ग्राम सेमरचुवा की संपूर्ण ग्राम इकाई को भी आमंत्रित किया गया था। यहां से महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक सहभागिता निभाई। सेमरचुवा ग्राम इकाई के अध्यक्ष चित्रकांत जायसवाल, महिला अध्यक्ष संतोषी जायसवाल एवं रामदयाल जायसवाल सहित पवन, मोहन और चंद्रभान उपस्थित रहे।

सामाजिक एकता और समरसता का दिया संदेश

भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, समरसता और आपसी सद्भाव की झलक देखने को मिली। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं और ग्राम इकाइयों की सामूहिक सहभागिता ने आयोजन को विशेष बनाया। ग्राम इकाई के पदाधिकारियों एवं समस्त सामाजिकजनों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *