गौरवपथ निर्माण में देरी पर एल्डरमैन अमितेश आर्य (विज्जु) ने उठाई आवाज, कल से शुरू होगा डामरीकरण कार्य

0
1795449115_wp-17842116581516546192902884411978.png


व्यापारियों और नागरिकों को धूल से मिलेगी राहत, एल्डरमैन अमितेश आर्य (विज्जु) ने ठेकेदार को दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

मुंगेली। शहर के प्रमुख मार्ग गौरवपथ का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से बिलासपुर की निर्माण कंपनी अविनाश बिल्डकॉन द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के चलते सड़क पर उड़ती धूल से रहवासी, दुकानदार, व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल का गुबार उड़ने के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।

जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद के एल्डरमैन अमितेश आर्य (विज्जु) ने गौरवपथ निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ठेकेदार से चर्चा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एल्डरमैन अमितेश आर्य (विज्जु) ने बताया कि कल से गौरवपथ पर डामरीकरण (बीटी) का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा होना चाहिए। निर्माण में देरी के कारण आम नागरिकों और व्यापारियों को हो रही परेशानी को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

लापरवाही पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

अमितेश आर्य (विज्जु) ने स्पष्ट किया कि यदि ठेकेदार निर्धारित समय पर काम शुरू नहीं करता और कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसके विरुद्ध परिषद स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया।

अब कल से डामरीकरण कार्य शुरू होने की जानकारी से शहरवासियों और व्यापारियों को धूल से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed