कंतेली के प्राचीन मां महामाया मंदिर का छायाचित्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया गया भेंट

0
1794731524_SECL-AD-2024-NEW-Copy-scaled.png


मंदिर में विराजमान हैं मां लक्ष्मी, मां काली और मां सरस्वती, क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर से मुख्यमंत्री को कराया गया अवगत

मुंगेली । ग्राम कंतेली की पावन भूमि पर स्थित प्राचीन मां महामाया मंदिर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान मंदिर का छायाचित्र भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व, धार्मिक मान्यताओं और यहां विराजमान देवी स्वरूपों के संबंध में जानकारी दी गई।

बताया गया कि कंतेली स्थित प्राचीन मां महामाया मंदिर की स्थापना यहां के राजाओं द्वारा कराई गई थी। मंदिर में मां लक्ष्मी, मां काली और मां सरस्वती विराजमान हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर अपनी विशिष्ट धार्मिक विशेषताओं के लिए जाना जाता है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस प्रकार का पवित्र मंदिर देश के कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही स्थित है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मंदिर का छायाचित्र भेंट करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कंतेली की इस प्राचीन धार्मिक धरोहर से परिचित कराया। इस आत्मीय भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिला पंचायत सभापति उमाशंकर साहू, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास एवं मंडल महामंत्री इंजीनियर नितेश भारद्वाज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कंतेली के प्राचीन मां महामाया मंदिर का छायाचित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया जाना क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *