गौरवपथ निर्माण में देरी पर एल्डरमैन अमितेश आर्य (विज्जु) ने उठाई आवाज, ठेकेदार को सख्त चेतावनी

0
Screenshot_20261123_205857-1.jpg


जनता की परेशानी को लेकर एल्डरमैन अमितेश आर्य ने दिखाई सक्रियता, एक-दो दिनों में डामरीकरण शुरू करने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

मुंगेली । शहर के प्रमुख मार्ग गौरवपथ का निर्माण कार्य करोड़ों रुपये की लागत से बिलासपुर की निर्माण कंपनी अविनाश बिल्डकॉन द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी अब शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। सड़क पर उड़ती धूल से आसपास के रहवासी, दुकानदार, व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल का गुबार उड़ने के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।

जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद के एल्डरमैन अमितेश आर्य (विज्जु) ने गौरवपथ निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए। बार-बार अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद काम अधूरा रहना उचित नहीं है।

एल्डरमैन अमितेश आर्य (विज्जु) ने तत्काल ठेकेदार से चर्चा कर एक-दो दिनों के भीतर डामरीकरण (बीटी कार्य) शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों और व्यापारियों को लंबे समय तक परेशानी में नहीं छोड़ा जा सकता। जनता की शिकायतों और समस्याओं को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लापरवाही पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

अमितेश आर्य (विज्जु) ने कहा कि यदि ठेकेदार निर्धारित समय में निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तो उसे अतिरिक्त समय देने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध परिषद स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया।

एल्डरमैन अमितेश आर्य (विज्जु) की इस पहल के बाद अब शहरवासियों और व्यापारियों को गौरवपथ निर्माण में तेजी आने तथा धूल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों की निगाहें अब ठेकेदार द्वारा एक-दो दिनों में डामरीकरण कार्य शुरू किए जाने पर टिकी हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed