कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्रेजेंस में एसईसीएल को मिला प्रथम पुरस्कार

0
IMG-20261120-WA1445.jpg


जनसंपर्क विभाग की टीम ने निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को सौंपी ट्रॉफी, उत्कृष्ट कार्यों के लिए टीम की सराहना

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने डिजिटल संचार और प्रभावी जनसंपर्क के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कोल इंडिया लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल को सोशल मीडिया प्रेजेंस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से कंपनी के जनसंपर्क विभाग में उत्साह का माहौल है।

इस सम्मान के उपलक्ष्य में 20 नवंबर 2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में जनसंपर्क विभाग की पूरी टीम ने निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास से मुलाकात की और उन्हें पुरस्कार की ट्रॉफी भेंट की। इस दौरान बिरंची दास ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके कार्यों, समर्पण और योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रभावी जनसंपर्क और डिजिटल संचार के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, गतिविधियों तथा जनकल्याणकारी पहलों को आम लोगों तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने टीम को भविष्य में भी इसी समर्पण, रचनात्मकता और नवाचार के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सात पुरस्कारों से सम्मानित हुई एसईसीएल

उल्लेखनीय है कि कोलकाता में आयोजित कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल को विभिन्न श्रेणियों में कुल सात पुरस्कार प्राप्त हुए। इनमें तीन कॉर्पोरेट और चार व्यक्तिगत पुरस्कार शामिल हैं। कॉर्पोरेट श्रेणी में सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि पर्यावरण प्रबंधन तथा भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

डिजिटल माध्यमों से कंपनी की उपलब्धियों को पहुंचाया जन-जन तक

सोशल मीडिया प्रेजेंस श्रेणी में मिला प्रथम पुरस्कार एसईसीएल के जनसंपर्क विभाग के निरंतर प्रयासों का सम्मान है। विभाग द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, खनन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के कार्यों और कर्मचारी कल्याण से जुड़ी जानकारियों को प्रभावी एवं रचनात्मक तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाया जाता है।

यह उपलब्धि एसईसीएल की डिजिटल संचार व्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही कंपनी की गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों को व्यापक पहचान दिलाने में जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *