मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी के संगठन एवं महिला मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने शीलू साहू की संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता पर विश्वास जताते हुए उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर शीलू साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, संगठन एवं महिला मोर्चा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
शीलू साहू ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं है, बल्कि समाज, महिलाओं और संगठन की सेवा का एक बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा की परंपरा के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर सक्रिय रहने की बात कही।
शीलू साहू की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। महिला मोर्चा सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि शीलू साहू के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

