Bank Holidays November 2026 : नवंबर में अभी इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब रहेगी छुट्टी
Business Desk – Bank Holidays November 2026 : नवंबर 2026 में बैंक ग्राहकों के लिए छुट्टियों का सिलसिला जारी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, महीने के बाकी दिनों में भी अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। आज 16 नवंबर को छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद हैं, जबकि मध्य प्रदेश में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं।
अगर आपको बैंक में चेक जमा करना है, कैश निकालना है या कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की तारीख पहले जान लेना जरूरी है।
24 नवंबर को भोपाल समेत कई शहरों में बैंक बंद
गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते 24 नवंबर, मंगलवार को भोपाल समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य राज्यों के निर्धारित शहरों में भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

नवंबर में बाकी छुट्टियां कब-कब?
20 नवंबर, शुक्रवार को इगास-बग्वाल के कारण देहरादून में बैंक बंद रहेंगे। 23 नवंबर, सोमवार को मेघालय के शिलांग में सेंग कुट स्नेम के चलते बैंकिंग कामकाज नहीं होगा। 27 नवंबर, शुक्रवार को कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 22 और 29 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 28 नवंबर, शनिवार को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए इस दिन भी सभी बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।
बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरेंस और बैंक शाखा से जुड़े कुछ काम छुट्टी के कारण प्रभावित हो सकते हैं।
RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर शहर के हिसाब से बैंक छुट्टियों की जानकारी देखी जा सकती है। इसलिए किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।
