मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कडेय ने सोमवार को मुंगेली स्थित भाजपा कार्यालय में एसआईआर (मतदाता सूची शुद्धिकरण) अभियान को लेकर एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को स्वच्छ, शुद्ध और विश्वसनीय बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, ताकि कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
नवीन मार्कडेय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पहुंचकर जन-जन को जागरूक करने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कडेय ने जोर देकर कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और संकल्प के साथ सफल बनाएं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान निश्चित रूप से सफल होगा, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना है।
नवीन मार्कडेय ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता करने और मतदाताओं की पूरी मदद करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करे कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही तरीके से जुड़ें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान निश्चित रूप से सफल होगा, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना है।
विशेष रूप से, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और विवाह के बाद परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों के नाम सूची में जुड़ जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक व पात्र मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

