मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच आज हम बता रहे हैं इस दिवंगत अभिनेता के वो 50 सपने जो अब अधूरे ही रह गए। इन ख्वाबों को सुशांत ने खुद अपने हाथ से लिखा था। निधन के बाद ये तमाम ख्वाबों की लिस्ट फिर से वायरल हो रही है।
सुशांत का एक सपना यह था कि वे दुनिया की सबसे महंगी लैंबोर्गिनी कार खरीदना चाहते थे। वहीं महिलाओं को आत्मरक्षा (Self defense) की ट्रेनिंग देना चाहते थे। यही नहीं सुशांत की का यह भी सपना था कि वह हवाई जहाज (Aeroplane) उड़ाएं। वहीं ट्रेन से यूरोप टूर करना और इसरो (ISRO) और नासा (NASA) में 100 बच्चों को वर्कशाॅप के लिए भेजना भी सुशांत का एक ख्वाब था, जो अब उनकी मौत के बाद अधूरा रह गया।
दूसरे सपनों की बात करें तो, सुशांत (Sushant Singh Rajput) बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना चाहते थे।
इसके अलावा उन्हें किसी टेनिस चैंपियन से कोर्ट पर मुकाबला भी करना था।

वह 1000 पेड़ लगाना चाहते थे और अपने इंजीनियरिंग काॅलेज के दोस्तों के साथ
हाॅस्टल में टाइम बिताना भी उनका एक ख्वाब रहा था।
किसी ने क्या ये सोचा था कि सुशांत के ये सपने सिर्फ सपने ही बनकर रह जाएंगे।
सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी बस यादें रह गई हैं।
सुशांत की आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही है इसकी जांच की जा रही है,
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सुसाइड का ही केस लग रहा है।
सुशांत के निधन से टेलीविजन, फिल्म इंड्रस्ट्री व स्पोर्ट्स वर्ल्ड में लोग काफी दुखी हैं।
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अनुपम खेर, अनुराग कश्यप ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दुख व्यक्त किया।