नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने महिला कुश्ती खिलाड़ी (wrestler) विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का नाम इस साल खेल रत्न के लिए भेजने का फैसला लिया है। Indian wrestler फोगाट को खेल रत्न में यह बड़ा मौका मिला है।
यह लगातार दूसरा मौका होगा जब दूसरी बार होगा जब फोगाट (Vinesh Phogat) का नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए नामांकित किया जाएगा। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के सचिव विनोद तोमर के मुताबिक खेल रत्न के लिए हम विनेश का नाम भेजा जाएगा।
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे
व सोमवार को खेल मंत्रालय (Ministry of Sports) में भेजेंगे।
विनेश (Vinesh Phogat) का नाम पिछले साल भी बजरंग पुनिया के साथ इस अवार्ड के लिए भेजा गया था। तब बजरंग को यह अवार्ड मिला था।
विनेश (Vinesh Phogat) इस समय 53 किलोग्राम भारवर्ग में दुनिया की तीसरे नंबर की रैंकिंग की खिलाड़ी (wrestler) हैं।
2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप (World wrestling championship) में कांस्य पदक जीत के साथ ही
उन्होंने ओलम्पिक (Olympic) के लिए कोटा हासिल किया था।
विनेश (Vinesh Phogat) को ओलम्पिक (Olympic) खेलों में
हिंदुस्तान की पदक की उम्मीद के तौर पर भी देखा जा रहा है।