खेल डेस्क. मेलबोर्न ओलंपिक (Melbourne Olympics) 1956 में 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक (gold medal) जीतने वाले फर्राटेदार धावक बॉबी जो मोरो (Bobby Joe Morrow) का निधन हो गया है। वे 84 साल के थे।
सैन बेनिटो स्कूल ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर इस महान धावक (Bobby Joe Morrow) के निधन पर शोक व्यक्त किया।
इस स्कूल ने अपने फुटबॉल स्टेडियम का नाम शहर के इस नायक के नाम पर रखा है।
यह भी पढ़ें: David warner को लेकर Virat Kohli ने ऐसा क्यों कहा कि वार्नर पीछे ही पड़ गए हैं..
मेलबर्न 1956 में मोरो (Bobby Joe Morrow) ने एक ओलंपिक में 100 मीटर,
200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर के स्वर्ण पदक जीतकर अमेरिका के दिग्गज एथलीट जेसी ओवेन्स की बराबरी की थी।
बाद में अमेरिका के कार्ल लुईस और जमैका ने उसैन बोल्ट ने भी यह कारनामा किया,
उन्हें उस साल वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं एक साल में सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले बल्लेबाजों को..? नहीं तो पढ़ें ये खबर..
मोरो (Bobby Joe Morrow) ने 1958 में एथलेटिक्स से संन्यास ले लिया था, उन्होंने 1960 में कुछ समय के लिए वापसी की थी,
लेकिन अमेरिका की ओलंपिक टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे।